नरेश पंडित बने विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष
बजरंग दल पंजाब प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके नरेश पंडित को विदेश से लौटने के बाद विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जागरण संवाददाता, कपूरथला : बजरंग दल पंजाब प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके नरेश पंडित को विदेश से लौटने के बाद विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के आदेश विश्व हिन्दू परिषद पंजाब प्रदेश के संगठन मंत्री ने जारी किए हैं।
विश्व हिन्दू परिषद पंजाब प्रदेश के संगठन मंत्री विजय पाल ने बताया कि विहिप प्रदेश के निर्देशानुसार नरेश पंडित की सराहनीय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि नरेश पंडित पुराने कार्यकर्ताओं से भली-भांति परीचित हैं और इनकी जुझारू क्षमता को देखते हुए उन्हें चार जिलों का नेतृत्व करने की जिम्मेवारी सौपी गई है। यहीं नहीं उनकी कर्तव्यनिष्ठा और संगठन के नेतृत्व की क्षमता को ध्यान में रखकर उसी अनुरूप से उन्हें जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विजय पाल ने आशा व्यक्त की कि नरेश पंडित अपने चारो जिलों में अपने कुशल पदाधिकारियों के नेतृत्व में विहिप को और मजबूत करेंगे तथा विहिप नई ऊंचाई को हासिल करेगी।
नियुक्ति करने के मौके नरेश पंडित ने कहा मैं विहिप नेताओं का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष बनाया है।
इस मौके पर नरेश पंडित ने हिदू समुदाय से एकजुट होकर मानव कल्याण के लिए काम करने की अपील की और कहा कि हिदू समाज में प्रतिभावान लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। लेकिन वे कभी साथ नहीं आते हैं। हिदुओं का साथ आना अपने आप में मुश्किल है। हिदू हजारों वर्षों से प्रताड़ित हो रहे हैं क्योंकि वे अपने मूल सिद्धांतों का पालन करना और आध्यात्मिकता को भूल गए हैं।
सभी लोगों के साथ आने पर जोर देते हुए नरेश पंडित ने कहा हमें साथ आना होगा। हिन्दुत्व की रक्षा के लिए अब जागरूक होना होगा अन्यथा जिस तरह षड्यंत्र के तहत हिन्दुओं की आस्था विश्वास एवं सहनशीलता पर कुठाराघात हो रहो है उससे हिन्दू अपने ही देश में रिफ्यूजी का जीवन जीने को विवश होंगे। सभी हिन्दुओं को जातिगत व दलगत भावना से ऊपर उठकर सनातन धर्म की रक्षा एवं समाज व राष्ट्रहित के लिए एकता के साथ एकसूत्र में बांधना होगा तभी हम अपने अस्तित्व को बचा पाएंगे। इस मोके पर संजीव बजाज, धीरज बजाज, बावा पंडित, चन्दन शर्मा राजकुमार अरोड़ा, विजय ग्रोवर, आनंद यादव, स्वामी प्रसाद, मंगत राम भोला, चन्दर मोहन भोला अदि ने नरेश पंडित को सम्मानित किया।