यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नगरपालिका कर्मचारी संगठन ने नगर निगम दफ्तर के बाहर किया प्रर्दशन
म्युनिसिपल कर्मचारी एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संगठन ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जारी हुए नोटिफिकेशन को लागू न किए जाने पर रोष जाहिर किया।

संवाद सहयोगी, कपूरथला : म्युनिसिपल कर्मचारी एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संगठन ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जारी हुए नोटिफिकेशन को लागू न किए जाने पर रोष जाहिर किया।
संगठन के पंजाब अध्यक्ष सरदारी लाल शर्मा ने बताया कि म्युनिसिपल कर्मचारियों की पेंडिग चल रही मांगें पूरा करवाने के लिए बार-बार संघर्ष करने के उपरांत उच्चाधिकारियों द्वारा जो नोटिफिकेशन जारी किया गया था। उसको दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। इस कारण समूह कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने बताया कि यदि कर्मचारियों की उक्त पेंडिग मांगों का हल नहीं किया तो यूनियन द्वारा संघर्ष का रास्ता अपनाते हुए 12 व 13 नवंबर को कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल थापर, विक्रम घई, नरिंदर सिंह बंटी, मनोज रत्ती, कुलवंत सिंह, संजय धीर, भजन सिंह, सतीश कुमार, रोहित सहोता, बलराज, अजय कुमार, जगदीश, अशोक अरोड़ा आदि उपस्थित थे। ये हैं मुख्य मांगें
-ठेका प्रणाली समाप्ति करके कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए
-जिन कर्मचारियों से तिथि 31 दिसंबर 2011 तक पेंशन संबंधी आप्शन ली है, का प्रोसेस पूरा करके पेंशन लगाई जाए
-नगर निगमों/कौंसिलों/पंचायतों की वैट की राशि दोगुनी की जाए ताकि कर्मचारियों को वेतन समय पर मिल पाए
-बराबर काम की बराबर वेतन दी जाए
-एक जनवरी 2004 की नई पेंशन स्कीम रद की जाए
-पुरानी पेंशन स्कीम समय के सभी लाभ दिए जाएं।
