वेतन नहीं मिलने पर भड़के निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन
नगर निगम कर्मचारियों की ओर से सितंबर माह का वेतन न मिलने के चलते उनकी ओर से स्थानीय नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : नगर निगम कर्मचारियों की ओर से सितंबर माह का वेतन न मिलने के चलते उनकी ओर से स्थानीय नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव व दशहरा पर्व पर भी पंजाब सरकार की ओर से उन्हें कुछ खास नहीं दिया गया। इस संबंधी पंजाब सरकार व प्रशासन ने भी कर्मचारियों के बारे में कुछ भी नहीं सोचा। ये धरना वेतन न मिलने उपरांत ही रद किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता पंजाब नगर निगम कर्मचारी संगठन पंजाब प्रधान सरदारी लाल शर्मा गोपाल थापर की ओर से की गई। इस अवसर पर महासचिव मनोज रत्ती, विक्रम घई, नरेश मटटू, रोहित सहोता, पवन कुमार, तजिदरपाल सिंह, संजय धीर, भजन सिंह, नरिदर सिंह, कुलवंत सिंह, संजीव कुमार, बिमला देवी, अनीता कुमारी, सुनीता कुमारी व अन्य उपस्थित थे।