विधायक धालीवाल ने किया विकास कार्यो का शुभारंभ
कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) के प्रयासों से हलके के लोगों की विकास से जुड़ी समस्याएं दूर हो रही है।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) के प्रयासों से हलके के लोगों की विकास से जुड़ी समस्याएं दूर हो रही है। धालीवाल हलके के लोगों की मांग के मुताबिक अलग अलग क्षेत्रों में विकास कार्य शुरु करवा रहे हैं। इसी के तहत धालीवाल ने वार्ड नंबर 10, 12, 13, 14, 19, 22, 35, 38, 40, 47 में करीब 89 लाख की लागत से होने वाले विकास के कामों का शुभारंभ किया। धालीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार का मिशन प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करवा कर लोगों को सुविधाएं देना है। इसी के दृष्टिगत फगवाड़ा हलके में भी विकास के काम तेजी से चल रहे है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा के अलग अलग वार्डो में वार्ड वासियों व जनप्रतिनिधियों की मांग के मुताबिक विकास के काम शुरु करवाए गए हैं। विकास कार्र्यो में उच्च क्वालिटी का मेटीरियल का प्रयोग करने व इन्हें जल्द से जल्द मुकम्मल करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि फगवाड़ा हलके को मॉडर्न सिटी के रुप में विकसित करना उनका मकसद है। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विकास कार्यो की रफ्तार ओर तेज की जाएगी। सबसे पहले लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने पर काम किया जा रहा है। धालीवाल ने कहा कि उपचुनाव में लोगों से किए वादों को पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद वरमानी, पीपीसीसी सचिव नरेश भारद्वाज, पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का, सीनियर कांग्रेसी नेता सुनील पराशर, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा, पूर्व कांग्रेस प्रधान गुरजीत पाल वालिया, पार्षद मनीष प्रभाकर, पार्षद रामपाल उप्पल, पार्षद जतिंदर वरमानी, पार्षद ओम प्रकाश बिट्टू, पार्षद विक्की सूद, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद बंटी वालिया, गुरदयाल सैनी, रामकुमार चड्ढा, रमन कुमार, युवा कांग्रेसी नेता अर्जुन सुधीर, पीए अमरिदर सिंह, गोल्डी वालिया, मनीष कन्नौजिया, सतीश सुमन, हैप्पी, अविनाश गुप्ता बाशी, पार्षद परमिंदर कौर रघबोत्रा, वरिदर ढींगरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे