Move to Jagran APP

कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सेवादल की ओर से देश की इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 03:10 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 03:10 AM (IST)
कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, कपूरथला : कांग्रेस सेवादल की ओर से देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती जिलाध्यक्ष सुभाष भार्गव के नेतृत्व में मार्कफेड रोड स्थित कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम का आगाज सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन भेंट किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भार्गव ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान देश को सही दिशा में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इंदिरा ने जहां देश को औद्योगिक क्षेत्र में मजबूत किया वहीं गरीब व पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से विश्व में भारत को एक सशक्त व अग्रणी राष्ट्र बनाने में सहयोग दिया। इंदिरा गांधी को उनकी कुशल कार्यशैली के कारण 117 देशों ने अपना चेयरपर्सन चुना जिसके चलते भारत को दुनिया के नक्शे पर एक महत्वपूर्ण देश के रूप में देखा जाने लगा। भार्गव ने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार लोगों के सामने कोरा झूठ बोलकर गुमराह करने में लगी हुई है। न युवाओं के पास रोजगार है न व्यापारियों के पास काम है तथा उद्योग बंद हो रहे है व महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। भार्गव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल आने वाले समय में बहुत जल्द पोल-खोल कार्यक्रम लेकर जनता के बीच जाएगा और केंद्र में शासित भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को पोल खोलेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दर्शन चीमा, महासचिव विजय खन्ना, सचिव डा. जागीर सिंह लालका, रमेश मेहरा, अनिल मेहरा, एसपी खन्ना, दीपक नागर, विनित कुमार, मनजीत सिंह, गुनजीत सिंह के अलावा कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.