अवैध संबंधों के लिए पति कर रहा था एेसी डिमांड, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
पति के किसी और महिला से संबंध बने तो वह पत्नी पर तलाक का दवाब बनाने लगा। वह अक्सर उससे मारपीट भी करने लगा। इससे आहत पत्नी ने जहरीली दवा निगल ली।
जेएनएन, कपूरथला। पति के किसी और महिला से संबंध बने तो वह पत्नी पर तलाक का दवाब बनाने लगा। वह अक्सर उससे मारपीट भी करने लगा। इससे आहत पत्नी ने जहरीली दवा निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई। अब महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जिला फिरोजपुर के कमाला मडू गांव के निवासी रछपाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मनप्रीत कौर (35) की शादी 2005 में गांव मुंडी निवासी अमरजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद मनप्रीत ने दो बच्चों को जन्म दिया। लड़का 11 साल का व लड़की 10 साल की है। अमरजीत अक्सर मनप्रीत के साथ मारपीट करता रहता था।
मृतका के पिता ने बताया कि उसके दामाद के किसी और लड़की के साथ संबंध थे। वह किसी और से शादी करने के चक्कर में था। इसी कारण वह मनप्रीत से तलाक मांगने को लेकर झगड़ा करता था। कोर्ट की ओर से उसने तलाक के कागजात कुछ समय उनके पास भी पहुंचाए थे।
गत सायं भी उसने मनप्रीत के साथ मारपीट की और वीडियो भी बनाई। जिसमें मनप्रीत जोर जोर से रोते हुए बोल रही है कि नाले मैनु मारदे कुटदे हो ते नाले मेरी वीडियो बनाउदे हो। अपने पति से परेशान होकर उसने जहरीली दवाई निगल ली। पति व परिवारिक सदस्यों ने मनप्रीत को सिविल अस्पताल में लेकर आए।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जालंधर के निजी अस्पतल में रेफर कर दिया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तीन घंटे तक शव अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में पड़ा रहा। मृतका के भाई साइलनजीत सिंह व अन्य रिश्तेदार अस्पताल में पहुंचे तो उन्होंने शव को एंबुलेंस से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लड़की के पिता रछपाल सिंह के बयान के अधार पर मनप्रीत कौर के पति अमरजीत सिंह, ससुर टहल सिंह, सास प्रीतम कौर, ननद रणजीत कौर, ननद मनदीप कौर, ननद रजवंत कौर व उसके पति गुरजीत सिंह तथा अमरजीत के दोनों भांजे रमनदीप सिंह व बमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शव का पोस्टर्माटम कर शव को उसके परिवारिक सदस्यों को सौंप दिया गया है। थाना फतुढीगां के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें