Move to Jagran APP

रंजिश को लेकर चलाई गोली, एक घायल

गांव नंगल लुभाणा में पुरानी रंजिश को लेकर एक घर में हुई फायरिग के दौरान व्यक्ति घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 02:26 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:11 AM (IST)
रंजिश को लेकर चलाई गोली, एक घायल
रंजिश को लेकर चलाई गोली, एक घायल

संवाद सहयोगी, भुलत्थ : गांव नंगल लुभाणा में पुरानी रंजिश को लेकर एक घर में हुई फायरिग के दौरान व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बेगोवाल के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल की पहचान सुरिदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह वासी नंगल लुभाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आठ व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

loksabha election banner

घायल सुरिदर सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को उसके लड़कों को कश्मीर सिंह धमकियां दे रहा था। कश्मीर सिंह के पिता सतवंत सिंह ने उनसे हाथापाई की। मोहल्ला निवासियों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया।

इसके बाद रात डेढ़ बजे कश्मीर सिंह अज्ञात लोगों को साथ लेकर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देने लगा और घर में गोलियां चला दी। तीन गोलियां गोलियां गेट को पार कर दीवार पर लगी। एक गोली उनकी जांघ व दूसरी पैरों के अंगूठे पर लगी। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। सुरिदर सिंह कहना है कि उसने घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम कपूरथला में जानकारी दी। थाना बेगोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे इलाज के लिए बेगोवाल के अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस संबंध में एचएचओ सुदेव सिंह ने कहा कि आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर एक जिदा कारतूस व चले हुए पांच कारतूस बरामद किए गए। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.