मगनरेगा कर्मचारी यूनियन की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी
मनरेगा कर्मचारी यूनियन की ओर से बीडीपीओ दफ्तर के समक्ष शुरू की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : मनरेगा कर्मचारी यूनियन पंजाब ब्लाक फगवाड़ा की ओर से ब्लाक प्रधान तलविंदर सिंह भुल्लर की अगुआई में बीडीपीओ दफ्तर के समक्ष मांगों को लेकर शुरू की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही।
आज मनरेगा कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल एपीओ सुरिदर पाल, जीआरएस तलविंदर सिंह भुल्लर और सीए मनजीत कौर के नेतृत्व में फगवाड़ा के गांव खलवाड़ा कालोनी पहुंचे कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मशोत से मिला। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री को एक मांग पत्र भी दिया गया। इसमें मनरेगा कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द माना जाए। प्रतिनिधिमंडल ने माग की कि मनरेगा कर्मचारियों को रेगुलर करने का रिकार्ड पर्सोनल विभाग को भेजा जाए, मेडिकल सुविधा, टीए में बढ़ोतरी, ईएसआई कार्ड बनाए जाएं, डयूटी के
दौरान मौत वाले केसों में योग्यता के अनुसार वारिसों को नौकरी दी जाए, एनओसी के माध्यम से बदलिया की जाएं, वेतन मोहाली हेड क्वार्टर से सिस्टम के माध्यम से डाला जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लभगभ 70 प्रतिशत विकास कार्य मनरेगा के तहत ही करवाए जा रहे हें। मनरेगा कर्मचारियों पर काम का अधिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने माग की कि 1539 मनरेगा कर्मचारियो को जल्द से जल्द पक्का किया जाए। उन्होंने बताया कि 19 ओर 20 सितंबर को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के सदस्यों की ओर से कहा कि गया कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उनकी हड़ताल लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर सरंपच जगजीवन लाल, कश्मीर लाल, सतपाल, हंसराज, जरनैल सिंह, अवतार चंद, अमरीक सिंह ओर जोगिंदर पाल व अन्य उपस्थित थे।