कपूरथला में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा ने 8वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली है मृतका
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में बीएससी की एक छात्रा लक्ष्मी ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एलपीयू में छात्र ने 8वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा लक्ष्मी ने आत्महत्या की।
छात्रा ने यूनिवर्सिटी की 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया, परिजनों का इंतजार कर रही।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है।
मृतका की पहचान लक्ष्मी वासी तेलांगना के रूप में हुई है। छात्रा हॉस्टल में ही रहती थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाडा के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार छात्रा बीएससी के तीसरी वर्ष में थी। यह घटना यूनिवर्सिटी के ब्लॉक 57 में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।
फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बारमद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतका के परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
