14 को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा : बाल कृष्ण
भगवान जगन्नाथ जी अपनी बहन सुभद्रा व भाई बलदेव सिंह के साथ 12 दिसंबर वीरवार को कपूरथला में पधार रहे हैं।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : भगवान जगन्नाथ जी अपनी बहन सुभद्रा व भाई बलदेव सिंह के साथ 12 दिसंबर वीरवार को कपूरथला में पधार रहे हैं। शिव मंदिर बाईपास के समीप बावा लालवानी स्कूल के बाहर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और 14 दिसंबर को भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।
हरे कृष्ण प्रचार समिति के अध्यक्ष बाल कृष्ण धीमान व कन्वीनर अरुण संगर ने बताया कि जगन्नाथ पुरी के राजा रामचंद्र देव थे उन्होंने पवन महिला से विवाह कर जब इस्लाम धर्म अपना लिया तो मंदिर में उनका प्रवेश निषेध हो गया। तब अपने प्रिय भक्त राजा रामचंद्र देव को दर्शन देने हेतू भगवान प्रतिदिन रात्रि को मंदिर के बाहर आते थे। तभी से रथयात्रा का आयोजन किया जाता है।
प्रभात फेरियों की श्रृंखला में प्रभातफेरी कंसाबा मोहल्ला से निकाली गई। प्रभात फेरी सर्वप्रथम अनुराग के निवास स्थान पर पहुंची जहां दीप जलाकर, पुष्प वर्षा कर भगवान का भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद भगवान की आरती उतारी गई। प्रभात फेरी जेपी शर्मा, मनोज भसीन, राजीव कुमार, कमलजीत गोल्डी, राजेन्द्र, मदन लाल भसीन, प्रदीप भसीन, मनजीत हंस, सानी के निवास स्थान पर पहुंची, जहां भक्तजनों ने प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
अरूण संगर ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जगत के स्वामी है इसलिए उनका शाही भोग दुनिया की सबसे बड़ी रसोई में बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए लगभग 500 रसोइये व लगभग 300 सहयोगी एक साथ काम करते है। ऐसा शास्त्रों में वर्णन है कि इस भोग को माँ लक्ष्मी अपनी देखरेख में बनवाती हैं। इस अवसर पर नीरज अग्रवाल, पवन ग्रोवर, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, चंदन गुप्ता, नरेश गुप्ता,विशाल महाजन, पंकज बाठला, हरि जोशी, चेतन गुप्ता, मोहित गुप्ता, दीपक सलवान, राज कुमार भसीन, बबलू भसीन, सुनिल गुप्ता, अनूप उप्पल, निष्काम शर्मा, अनुज आनंद, सुमित गुप्ता, स्पर्श, गौतम, विनोद मेहता, अनिकेत ग्रोवर, नितिश भसीन के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल थे।