विधायक चीमा को छोड़ आजाद प्रत्याशी राणा इंद्रप्रताप के समर्थन में आए 10 कांग्रेसी पार्षद
विधान सभा हलका सुल्तानपुर लोधी से कांग्रेस के दस पार्षदों ने आजाद प्रत्याशी को समर्थन करने का ऐलान किया
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : विधान सभा हलका सुल्तानपुर लोधी से नगर कौंसिल के प्रधान, उप प्रधान समेत सहित दस कांग्रेस पार्षदों ने आजाद प्रत्याशी राणा इंद्रप्रताप सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया।
नगर कौंसिल के प्रधान दीपक धीर राजू के निवास स्थान पर आयोजित समारोह में प्रधान दीपक धीर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन पार्षद तेजवंत सिंह, कांग्रेस के शहरी प्रधान और पार्षद संजीव मरवाहा ने कहा कि विधायक चीमा की गलत नीतियों के चलते ही उन्होंने राणा इंद्र प्रताप सिंह का साथ देने का ऐलान किया है। नगर कौंसिल के प्रधान दीपक धीर राजू, उप प्रधान नवनीत सिंह चीमा, पूर्व प्रधान अशोक कुमार मोगला तेजवंत सिंह, संतप्रीत सिंह, पवन कनौजिया, जुगल किशोर कोहली, संजीव मरवाहा ने संयुक्त तौर पर कहा कि कांग्रेस हाईकमान के पास मांग करेंगे कि विधायक नवतेज सिंह चीमा की टिकट काट कर राणा इंद्र प्रताप सिंह को दी जाए।
राणा इंद्र प्रताप सिंह ने नगर कौंसिल प्रधान, चेयरमैन, उप प्रधान, पूर्व प्रधान और सभी पार्षदों का धन्यवाद किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता रजिंदर कौडा, मार्केट समिति के पूर्व चेयरमैन करमबीर सिंह केबी, कंवलनैन सिंह केनी, जिला प्रधान बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन, पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन सुखविन्दर सिंह सुख, पंचायत समिति के चेयरमैन रजिन्दर सिंह तकिया, ब्लाक समिति मेंबर सुरजीत सिंह सद्दूवाल, ब्लाक समिति मैंबर कुलदीप सिंह जापानी, ब्लाक समिति मैंबर बलविन्दर सिंह फतोवाल, नगर कौंसिल के पूर्व उप प्रधान जगपाल सिंह चीमा, गुरदीप सिंह, पूर्व प्रधान यूथ कांग्रेस गुरमीत सिंह हैपी, यशपाल अरोड़ा उद्योगपति, अनिल कुमार भोला, सुरिन्दरजीत सिंह पूर्व काऊंसलर, डिंपल टंडन, सरपंच जीत सिंह मीरपुर, सरपंच गुरविन्दर सिंह मीरे, एससी सैल्ल के चेयरमैन कुलबीर सिंह, सुरजीत सिंह बिल्लू आदि भी उपस्थित थे।