कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
रेल कोच फैक्ट्री में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, कपूरथला : रेल कोच फैक्ट्री में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत हर रोज कर्मचारियों को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जा रही है। सुरक्षा सप्ताह शनिवार तक जारी रहेगा।
वीरवार को इस सप्ताह के चौथे दिन कर्मचारियों को उनके कार्य स्थलों पर सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य जागरूकता अभियान फर्निशिग और फिनिशिग शॉप में चलाया गया जहां पर कर्मचारियों को बिजली से संबंधित उपकरणों को सही तरीके से चलाने के लिए जागरूक किया गया।
इन कार्य स्थलों में पोर्टेबल ड्रिल मशीनों, एंगल ग्राइंडरों आदि उपकरणों का काफी उपयोग होता है तथा कई बार लापरवाही से बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है। कर्मचारियों को काम में आने वाले बिजली उपकरणों के लिए अलग-अलग प्लग टॉप तथा सही पावर लीड इस्तेमाल करने के लिए कहा गया ताकि कार्य स्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। आज के अभियान में आशीष कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमई फर्निशिग, नरिंदर कुमार, वर्क्स मेनेजर, सेफ्टी विभाग के सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों और सुपरवाइजरों ने इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।