Move to Jagran APP

दामाद ने ससुर के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर

भुलत्थ के गांव रायपुर पीर बख्शवाला में घरेलू विवाद के चलते गुस्से में आकर दामाद ने सरेराह ससुर के पेट में चाकू घोंप दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 02:24 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 02:24 AM (IST)
दामाद ने ससुर के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर
दामाद ने ससुर के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर

संवाद सहयोगी, कपूरथला: भुलत्थ के गांव रायपुर पीर बख्शवाला में घरेलू विवाद के चलते गुस्से में आकर दामाद ने ससुर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घायल को स्वजनों ने उपचार के लिए भुलत्थ सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। हालत नाजुक होने के चलते उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपित दामाद कुछ दिन पहले ही विदेश से गांव लौटा था। सिविल अस्पताल में दाखिल घायल की हालत गंभीर है।

loksabha election banner

सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन सतपाल सिंह निवासी गांव रायपुर पीर बख्शवाला ने बताया कि उसकी बेटी सिमरनजीत कौर का विवाह 21 मार्च 2018 को गांव में रहने वाले बलजीत सिंह से किया था। बलजीत विवाह के कुछ समय के बाद विदेश चला गया। इस दौरान उसकी बेटी ने दो लड़कियों को जन्म दिया। सब कुछ ठीक चल रहा था।

विदेश से लौटने के बाद बलजीत मामूली बात को लेकर उसकी बेटी से मारपीट करने लगा था। उन्होंने कई बार उसके घर जाकर समझाया। पंचायत में भी शिकायत की लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। कुछ दिनों पहले पंचायत से तलाक तलाक करवा दिया।

वीरवार को सुबह नौ बजे वह (सतपाल) गेहूं लेने के लिए बाजार गया था। रास्ते में उसे बलजीत सिंह मिला और पंचायती तलाक वाली बात को लेकर उससे बहस करने लगा पड़ा। बलजीत ने अचानक उसके पेट में चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। बलजीत मौके से फरार हो गया। पहले उसे सिविल अस्पताल भुलत्थ में भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने एमएलआर काट कर संबंधित थाने को कार्रवाई हित भेज दी। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.