नीलिमा जेरथ साइंस सिटी की डायरेक्टर नियुक्त
डा. नीलिमा जेरथ ने आज साइंस सिटी के डायरैक्टर जनरल का पदग्रहण किया है। इससे पहले डा. नीलिमा जेरथ पंजाब स्टेट कौसल साइंस एंड टैक्नालोजी चंडीगढ के एगजीकियूटिव डायरैक्टर रहे थे। आप पंजाब बाईयो डाइवरसिटी बोर्ड के संस्थापक मैंबर सचिव थे। पंजाब सरकार की ओर से उनकों वातावरण शिक्षा व जागरुक्ता के क्षेत्र में राज्य स्तरीय सम्मान के साथ सम्मानित भी
जागरण संवाददाता, कपूरथला : डॉ. नीलिमा जेरथ ने सोमवार को साइंस सिटी के डायरेक्टर जनरल का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले डॉ. नीलिमा जेरथ पंजाब स्टेट कौंसिल साइंस एंड टेक्नोलाजी चंडीगढ़ की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रही थी। वह पंजाब बायो डाइवरसिटी बोर्ड के संस्थापक मेंबर सचिव भी रहीं है। पंजाब सरकार की ओर से डॉ. जेरथ को वातावरण, शिक्षा व जागरूकता के क्षेत्र में राज्य स्तरीय सम्मान के साथ सम्मानित भी किया जा चुका है। साइंस सिटी में सोमवार को आयोजित समारोह में डॉ. नीलिमा जेरथ का स्वागत किया गया। साथ ही डीसी मोहम्मद तैयब को विदाई दी। गौरतलब है कि 1 साल 8 महीने से डायरेक्टर जनरल का एडीशनल चार्ज डीसी मोहम्मद के पास रहा था।