सैर कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
थाना कोतवाली में पडते सुल्तानपुर लोधी रोड पर वीरवार की सुबह तडकसार साढे 6 बजे सैर कर रहे एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहा डयूटी डाक्टर के अनुसार उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना कोतवाली के अधीन सुल्तानपुर लोधी रोड पर वीरवार की सुबह साढ़े 6 बजे सैर कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन द्वारा कुचले जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अरूण सहगल पुत्र चमन लाल निवासी गांव बहुई के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया।
मृतक के भाई अनिल कुमार सहगल ने पुलिस को दिए गए ब्यानों में बताया कि साढ़े 6 बजे के करीब भाई अरुण सहगल मेरे साथ सैर करने को निकले जब वह शेखुपुर में पैट्रोल पंप के पास पहुचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की गाड़ी ने अरुण सहगल को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बुरी तरह घायल हो गया। जिस दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अनिल सहगल के ब्यानों पर विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
थाना कोतवाली के एसएचओ जीवन सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अरुण सहगल का बेटा जो कि न्यूजीलैंड में है उसके शनिवार पहुँचने के बाद संस्कार किया जाएगा।