विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपूरथला सेंट्रल जेल में कैदियों का हंगामा, CRPF जवानों से की धक्का-मुक्की; 6 के खिलाफ केस दर्ज

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:35 AM (IST)

कपूरथला केंद्रीय जेल की हाई सिक्योरिटी जोन-ए में बंदियों ने ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ धक्का-मुक्की और बदतमीजी की।

कपूथला सेंट्रल जेल (फाइल फोटो)

कपूथला सेंट्रल जेल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कपूरथला केंद्रीय जेल में बंदियों ने सीआरपीएफ जवानों से की धक्का-मुक्की

  2. हाई सिक्योरिटी जोन-ए में हुई घटना, सरकारी ड्यूटी में बाधा

  3. जेल प्रशासन की शिकायत पर छह कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता,कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला की हाई सिक्योरिटी जोन-ए में बंदियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ धक्का-मुक्की और बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

इस घटना की जानकारी सहायक सुपरिटेंडेंट धीरज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के कर्मचारियों के साथ कुछ कैदियों ने धक्का-मुक्की, बहसबाजी की और ड्यूटी में विघ्न डाला। जिसके बाद जेल प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई के लिए थाना कोतवाली को सूचित किया।

इन कैदियों के खिलाफ केस दर्ज 

कैदी संदीप सिंह उर्फ भट्टी निवासी मोगा, मनदीप कुमार उर्फ मोंगी निवासी एसबीएस नगर, तेजवीर सिंह उर्फ साहब पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी शरीफपुरा अमृतसर, परमजीत सिंह उर्फ धर्मा निवासी रायकोट लुधियाना,

अंकित भूरी निवासी लुधियाना और गुरध्यान सिंह उर्फ भोला निवासी संगरूर के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत के आधार पर उक्त सभी कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन का कहना है कि जेल में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।