फसल अच्छी नहीं होने से परेशान किसान ने सल्फास खाकर दी जान
थाना सुभानपुर में पडते गांव जग में बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब एक व्यक्ति द्वारा धान की फसल अच्छी न होने के काण टैंनशन लेने से सलफास निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। तो ऊलटिया होने पर परिवारिक सदस्यों द्वारा उसे गांव नडाला के प्राईवेट डाक्टर को दिखाया तो उसकी हालत कों गंभीर देखते हुए प्रार्थिम उपचार के बाद उसे नडाला में ही निजी अस्पताल में वालिया अस्पताल लेकर गए वहा पर डाक्टर न मिलने के कारण उसे एसजीएल अस्पताल सुभानपुर लेकर
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सुभानपुर में पड़ते गांव जग्गा में एक किसान ने धान की फसल अच्छी न होने की वजह से परेशान होकर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सल्फास खाकर कर खुदकशी कर ली। मृतक किसान के परिजनों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की। वह उसे पांच डाक्टरों के पास लेकर गए लेकिन शरीर में जहर फैलने से उसकी जान नही बच सकी। गांव जग्गा निवासी किसान हर¨मदर ¨सह धान की फसल अच्छी नहीं होने से परेशान था। इस वजह से उसने सल्फास खा लिया। उल्टियां होने पर परिवारिक सदस्यों ने उसे गांव नडाला के निजी डाक्टर को दिखाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वालिया अस्पताल लेकर गए वहा पर डाक्टर ना मिलने के कारण उसे एसजीएल अस्पताल सुभानपुर ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया तथा हालत में सुधार नहीं होने की वजह से दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन हरमिंदर को कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर आए जहां से उसे जालंधर रैफर कर दिया। परिवारिक सदस्य उसे जालंधर के मकसूदा अस्पताल ले गए। वहां भी डाक्टरों ने उसका उपचार नही किया और अन्य अस्पताल जाने को कहा। इसके बाद उसे न्यू रुबी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे बलदेव ¨सह ने बताया कि 40 वर्षीय हर¨मन्द्र ¨सह पुत्र करनैल ¨सह निवासी जग्गा थाना सुभानपुर खेती करता था। उसे 14 साल का एक बेटा हरकमल ¨सह का पिता है। इस वर्ष बारिश होने के कारण धान की फसल अच्छी न होने के कारण वह तनाव में था। बुधवार को सुबह उसने घर में पड़ी सल्फास खा ली। थाना सुभानपुर की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। थाना सुभानपुर के एसएचओ सतनाम ¨सह ने बताया कि वीरवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हरमिंदर अपने पीछे एक बेटा व पत्नी हर¨जन्द्र कौर को छोड़ गया है।