विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपूरथला में खेत में काम कर रहे मजदूर की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

Published: Mon, 16 Feb 2026 11:19 PM (IST)

कपूरथला के वडाला खुर्द गांव में खेत में काम करते समय एक मजदूर मनोज कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उसे ...और पढ़ें

खेत में काम कर रहे मजदूर की बिगड़ी तबीयत। फाइल फोटो

खेत में काम कर रहे मजदूर की बिगड़ी तबीयत। फाइल फोटो

HighLights

  1. कपूरथला के वडाला खुर्द में मजदूर की खेत में तबीयत बिगड़ी।

  2. जालंधर अस्पताल में तीन दिन इलाज के बाद मजदूर ने दम तोड़ा।

  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

संवाद सहयोगी, कपूरथला। थाना सदर के गांव वडाला खुर्द में खेत मजदूर की खेत में काम करते समय अचानक तबियत बिगड़ने लगी। उसके साथी उसे इलाज के लिए जालंधर के अस्पताल ले गए। तीन दिन तक जिंदगी व मौत से जूझने के बाद सोमवार सायं उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

चौकी साइंस सिटी पुलिस ने मृतक के बिहार स्थित रहते परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र लालबीर चौधरी निवासी गांव अकाली सहरसा अलानी सलमुखा बिहार हाल निवासी मंड संगोजला कपूरथला के रूप में हुई है।

चौंकी साइंस सिटी प्रभारी लखवीर सिंह ने बताया कि मनोज कुमार मजदूरी का काम करता था और गांव मंड संगोजला से गांव वडाला खुर्द में आलुओं की पुटाई के लिए पहुंचा हुआ था। 13 फरवरी को उसने काम के दौरान अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया और काम करते समय खेत में गिर पड़ा।

उसे तुरंत इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर कपूरथला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का खुलासा होगा।