Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल में फिर भिड़े दोनों गुट, फिर चलीं किरपाने

विरासती शहर के नन्हा कम्पलैक्स में रंजिशन मारपीट की घटना के बाद वीरवार देर रात्रि सिविल अस्पताल के सर्जीकल वार्ड में फिर से दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। किरपाने व दातर चले जिसमें पांच लोग घायल हो गए। यह सभी जालंधर के सत्यम अस्पताल में जेरे इलाज है। अस्पताल में सरेआम हुई इस लड़ाई के कारण डाक्टर व मरीजों में दहशत फैल गई। अस्पताल में तोड़ फोड किए जाने से रात भर दहशत का माहोल बना रहा। थाना सिटी पुलिस के एसएचओ यादविदर सिंह बराड़ ने इस मामले में अपने ब्यान कलमबद्ध करवाने के बाद बड़ी कार्यवाही करते हुए दोनों गुटों के 17 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास व विभिन्न धाराओं सहित केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफतारी के लिए कार्यवाही शुरु कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 09:30 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:19 AM (IST)
सिविल अस्पताल में फिर भिड़े दोनों गुट, फिर चलीं किरपाने
सिविल अस्पताल में फिर भिड़े दोनों गुट, फिर चलीं किरपाने

संवाद सहयोगी, कपूरथला : शहर के नन्हा कांपलेक्स में वीरवार शाम रंजिशन झगड़े में हुई खूनी झड़प के बाद दोनों गुट वीरवार देर रात सिविल अस्पताल में फिर से आपस में भी भिड़ गए। यहां दोबारा दोनों गुटों में किरपानें और दातर चले। मामले में पांच लोग घायल हो गए। यह सभी जालंधर के सत्यम अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस ने मामले में दोनों ही गुटों के 17 लोगों पर केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में सरेआम हुई इस लड़ाई के कारण डाक्टर व मरीजों में दहशत फैल गई। अस्पताल में तोड़ फोड किए जाने से रात भर दहशत का माहोल बना रहा। उल्लेखनीय है कि शहर में हुई इस घटना से शहर में माहौल बिगड़ गया है। मामले में कार्रवाई करने के बाद थाना सिटी में शुक्रवार को प्रेसवार्ता करके डीएसपी सब डिवीजन हरिदर सिंह गिल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत निवासी गांव पत्तड़ कलां व मनोज सिंह निवासी धारीवाल दोना की लड़ाई नन्हा कांपलेक्स स्थित जिम में लव, पम्म, सूरज, कुलदीप उर्फ मानक व मनोज सभी निवासी मोहल्ला महताबगढ़ के साथ हुई थी। जिस कारण अमृतपाल सिंह व मनोज सिंह सिविल अस्पताल में दाखिल थे। इसके बाद एक गुट के करीब 10 से ज्यादा युवक किरपान व दातर आदि लेकर अस्पताल पहुंच गए। इनमें हरनेक सिंह निवासी खीरांवाली, सुखजिदर सिंह सुक्खा निवासी पत्तड़ कलां, हरजीत सिंह निवासी पत्तड़ कलां, शरणजीत सिंह निवासी गुरू तेग बहादर नगर मोहल्ला सीनपुरा, गेला निवासी पत्तड़ कलां, जग्गा निवासी कांजली रोड शामिल थे। वहीं दूसरे गुट से भी 10 से ज्यादा युवक किरपान व दातर लेकर अस्पताल पहुंचे थे जिनमें लव, पम्म, गुरतेज, सूरज, मनोज, पंजाब सिंह उर्फ पंजाबा, परमवीर सिंह उर्फ रिका सभी मोहल्ला महताबगढ़ व उच्च धोड़ा शामिल थे। इसी दौरान दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इसमें लव, सूरज, मनोज, गुरतेज गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य युवकों को भी काफी चोंटे लगी और सिविल अस्पताल में ईलाज हेतू दाखिल अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत व मनोज सिंह भी दूसरे पक्ष के युवकों पर हमला कर फरार हो गए। दोनों पक्षों के युवक हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। डीएसपी गिल ने कहा कि दोनों गुटों के अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत, मनोज सिंह, हरनेक सिंह, सुखजिदर सिंह सुक्खा, हरजीत सिंह, शरणजीत सिंह , गेला, जग्गा, लव, पम्म, गुरतेज, सूरज, मनोज, पंजाब सिंह उर्फ पंजाबा, परमवीर सिंह उर्फ रिका व तीन अज्ञात लोगों पर जमानती धाराओं सहित मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.