भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर लिया आशीर्वाद
र व पथ प्रदर्शक के रूप में हमेशा बाबा विश्वकर्मा सभी का मार्गदर्शन करते है। उनके आशीर्वाद से हर वर्ग रोजगार के क्षेत्र में बड़ी सफलता को प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह बात राज्य सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्र विधायक राणा गुरजीत ¨सह ने वीरवार को शालीमार बाग में भारतीय मजदूर यूनियन कांग्रेस लेबर सैल की ओर से बाबा विश्वकर्मा जी के प्रकाशोत्सव के
संवाद सहयोगी, कपूरथला : महान रचनाकार व पथ प्रदर्शक के रूप में हमेशा बाबा विश्वकर्मा सभी का मार्गदर्शन करते हैं। यह बात विधायक राणा गुरजीत ¨सह ने वीरवार को शालीमार बाग में भारतीय मजदूर यूनियन कांग्रेस लेबर सेल की ओर से विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित धार्मिक समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर यूनियन कांग्रेस लेबर सेल प्रत्येक वर्ष विश्वकर्मा जयंती मनाकर सैंकड़ों मिस्त्रीयों, ठेकेदारों व मजदूरों में उत्साह भरती है। उन्होंने यूनियन के अध्यक्ष अश्वनी ¨पकी व सदस्यों का मेला आयोजित करने के लिए आभार भी व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के दौरान उद्योग जगत के हित में कई योजनाएं लागू कर रही है। भारतीय मजदूर यूनियन कांग्रेस लेबर सेल जिला अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ¨पकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव मजदूरों और व्यापारियों के पक्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। विधायक राणा गुरजीत ¨सह ने पदाधिकारियों सहित बाबा जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गायकों ने प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। कांग्रेस मजदूर सेल के पदाधिकारियों ने विधायक राणा व गणमान्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अश्वनी राजपूत, अमरजीत शर्मा, अशोक पासी, समाज सेवक जीत थापा, गुरप्रीत ¨सह बंटी वालिया, ब्लाक कांग्रेस देहाती अध्यक्ष गुरदीप ¨सह बिशनपुर, पार्षद द¨वदरपाल ¨सह हंसपाल, पार्षद न¨रदर ¨सह मंसू, सुदेश शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सु¨रदरनाथ मड़िया, युवा कांग्रेस के शहरी वरिष्ठ उपप्रधान एडवोकेट अमित बेरी, बलजीत काला, साहिल शर्मा, विजय नाथ, राजू, राम विलास, बाबा बनारसी दास, ठेकेदार विनोद, ठेकेदार हृदय आनंद, सोनू, म¨हदर ¨सह, ठेकेदार सागर, राकेश, रणजीत सागर, भोली, पंडित विष्णु, ठेकेदार सु¨रदर, भरत, संजय, कमेश्वर ¨सह, पप्पू, नवीन कुमार, सोनू मिथला, अवध महतो, सलीम, ठेकेदार शंकर, ठेकेदार विपन, पंडित अभिलाष, राम प्रसाद, सु¨रदर महतो, संतोष, कृष्णा, प्रभु, लक्ष्मण, हरी, प्रेम, कैलाश, छोटू, जीके सक्सेना, रणजीत, देव, ठेकेदार बिजली, विक्की व अन्य उपस्थित थे।