दो बाइक्स टकराई, तीन घायल
गांव मुश्कवेद के समीप दो बाईको में सीधी टक्कर हो गई। जिस कारण तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों घायलों को डायल 10
संवाद सहयोगी, कपूरथला : गांव मुश्कवेद के समीप दो बाइक्स की टक्कर में तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डयूटी डाक्टर ने एक घायल की दशा गंभीर बताई और जालंधर के अस्पताल रैफर कर दिया। घायलों की पहचान गुरप्रीत ¨सह तथा उसके चाचा हरनेक ¨सह निवासी गुरु नानक देव बहादुर नगर नजदीक पुलिस लाईन कपूरथला के रुप में हुई है। तीसरे घायल बाइक चालक की पहचान मुख्तियार ¨सहनिवासी सांगरा सुल्तानपुर लोधी के रुप में हुई है। घायल गुरप्रीत ¨सह ने बताया कि वह अपने चाचा हरनेक ¨सह के साथ गांव मुश्कवेद से धार्मिक स्थान से माथा टेक कर वापस लौट रहे थे। गांव के समीप ही दूसरी दिशा से आ रहे बाइक चालक मुख्तियार ¨सह ने उसके बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दे दी गई।