मॉडर्न जेल में कैदी ने पंखे से फंदा लगा दी जान
मार्डन जेल में बुधवार की सुबह नशे के मामले को लेकर दस साल की सजा काट रहे कैदी द्वारा पुलिस कर्मचारियों के कमरे में पंखे से रस्सी डाल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।ओर जेल की पुलिस द्वारा उसके शव को कपूरथला के सिविल अस्पताल के ग्रहशव में रखवा कर उसके परिवारिक सदस्यों की हाजरी में जज पूनम केशव के आदेशों पर मृत्क कैदी की वीडियो ग्राफी के बाद
संवाद सहयोगी, कपूरथला : मॉडर्न जेल में बुधवार की सुबह नशे के मामले को लेकर दस साल की सजा काट रहे कैदी ने पुलिस कर्मचारियों के कमरे में पंखे से रस्सी डाल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जेल की पुलिस ने शव को कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। परिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में जज पूनम केशव के आदेशों पर मृतक कैदी की वीडियो ग्राफी के बाद धारा 176 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुपिंदर ¨सह पुत्र चनण ¨सह निवासी संजय गांधी नगर जालंधर नशे के मामले में दस साल की सजा व लूट के मामले को लेकर 4 महीने की सजा काट रहा था। जेल के एसएसपी एसपी खन्ना के अनुसार मृतक अपने घरेलू विवाद को लेकर कई दिनों से परेशान चल रहा था। बुधवार सुबह रुपिंदर ¨सह मुंशी से पुलिस कर्मचारियों के कमरे की चाबी यह कहकर ले गया कि पुलिस कर्मचारियों ने उसे दीवाली के दिन कमरे की सफाई करने की जिम्मेदारी दी है। चाभी लेने के बाद वह पुलिस कर्मचारी के कमरे में लगे पंखे के साथ लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।