विद्यार्थियों को परमाणु ऊर्जा का महत्व बताया
विज्ञान किसी भी देश की प्रगति का आधार है! यह आवश्यक नहीं है कि विज्ञान किसी विशेष वैज्ञानिक समुदाय की जिम्मेदारी है! हर आम आदमी भी अविष्कार एवं नवाचार में रुचि पैदा कर खुद को विज्ञान से जोड़ सकता है और विज्ञान के माध्यम से देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है! यह प्रेरणादायक शब्द जिला शिक्षा अधिकारी एम एस सिद्धू के हैं! वे आई.के.गुजराल पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक दिवसीय विज्ञान मेले (साइंस फेस्ट) को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधन कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, कपूरथला : विज्ञान किसी भी देश की प्रगति का आधार है। यह आवश्यक नहीं है कि विज्ञान किसी विशेष वैज्ञानिक समुदाय की जिम्मेदारी है। हर आदमी अविष्कार एवं नवाचार में रुचि पैदा कर खुद को विज्ञान से जोड़ सकता है और विज्ञान के माध्यम से देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। यह बात जिला शिक्षा अधिकारी एमएस सिद्धू ने आईके गुजराल पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक दिवसीय साइंस फेस्ट में मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
यूनिवर्सिटी में साइंस फेस्ट यूनिवर्सिटी के भौतिकी, रसायन एवं गणित विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जिसका विषय पीपुल फॉर साइंस एंड साइंस फॉर पीपुल था। विज्ञान मेले का उद्देश्य विज्ञान के महत्व को बनाए रखना और इसके उपयोग को मजबूत करना था। इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक समझ को विकसित करना भी था। मेले में यूनिवर्सिटी के मुख्य कैंपस एवं अन्य कैम्पस के स्टूडेंट्स के अलावा यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कालेज सीजीसी लांडरा एवं डेविएट जालंधर के स्टूडेंट्स ने भी भाग लिया। इस दौरान पोस्टर मेकिग मुकाबले भी करवाया गया। इस अवसर पर डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( एनआइटी जालंधर) के भौतिकी विभाग के डॉ. रोहित मेहरा एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ बठिडा के पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से डॉ. वीके गर्ग ने ऊर्जा संपन्न राष्ट्र के बारे में बात करते हुए छात्रों को परमाणु ऊर्जा के महत्व और इसके व्यापक उपयोग के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने विज्ञान की बचत के माध्यम से विकास सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर क्विज और मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई गई। साइंस फेस्ट में यूनिवर्सिटी स्टाफ, फैकल्टी व स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।