साबी टोहरी व देव भंडाल महासचिव बने
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : जिला कपूरथला भाजयुमो के प्रधान परविंदर सिंह सोनू रावलपिंडी ने रि
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : जिला कपूरथला भाजयुमो के प्रधान परविंदर सिंह सोनू रावलपिंडी ने रविवार को जिला भाजयुमो की कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महासचिव, 6 सचिव, 1 आफिस सचिव, 1 प्रैस सचिव व एक आइटी सेल का इंचार्ज बनाया गया है। जिला भाजयुमो प्रधान सोनू रावलपिंडी ने बताया कि जिला भाजयुमो की टीम में अमरिंदर सिंह साबी टोहरी व देव भंडाल को महासचिव, सुरजन सिंह सल, जतिंदर सिंह जिंद, रघबीर सिंह टिंकू, गगनदीप लुंबा, कपिल कुमार हनी, आशीष गरेजा सभी उपाध्यक्ष, तलविंदर सिंह सैणी काका, शिव दुआ, गुरजीत सिंह, आशु पुरी, अवनीश कंडा, अमन गुप्ता सभी सचिव बनाए गए हैं, जबकि विशाल विज आफिस सचिव, गुरविंदर सिंह बाहड़ा आइटी सेल इंचार्ज व रूपिंदर सिंह सल को प्रेस सचिव की जिम्मेवारी दी गई है। जिला भाजयुमो प्रधान सोनू रावलपिंडी ने बताया कि कार्यकारिणी की घोषणा जिला भाजपा प्रधान पुरुषोत्तम पासी, प्रदेश भाजयुमो प्रधान सन्नी शर्मा व जिला प्रभारी वरुण कंबोज की सहमति से की गई है।