सतलुज दरिया में विसर्जित की प्रतिमा, बप्पा के लगे जयकारे
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : शिवसेना (बाल ठाकरे) की ओर से अध्यक्ष दिनेश बांसल की अगुवाई में ए
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : शिवसेना (बाल ठाकरे) की ओर से अध्यक्ष दिनेश बांसल की अगुवाई में एक सप्ताह तक चलने वाला श्री गणेश उत्सव बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा के रुप में फिल्लौर दरिया में श्रद्धाभाव से गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तुम फिर आना जैसे जयघोष के बीच विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान सातो दिन श्री शीतला माता मंदिर व शनि मंदिर में बने पंडाल में गणपति बप्पा मोरया का जयघोष करते हुए गणपति महाराजा का आशीर्वाद लेने के लिए आने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सर्वप्रथम पंडाल में झंडा चढ़ाए जाने की रस्म बिल्लू पप्पी ज्वेलर्स के मालिक राज कुमार जलोटा (पप्पी) ने अदा की। शोभायात्रा का शुभारंभ भामेश्वरी दुर्गा मंदिर, सुभाष नगर फगवाड़ा के देवा नम्रता जी ने किया। बैंड बाजे व गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के बीच शोभायात्रा निकाली गई। बाद में शहर परिक्रमा के बाद गणपति महाराज की प्रतिमा को फिल्लौर दरिया पर विसर्जित किया गया। पूजा में महंत जयदेव, महंत कमल किशोर शर्मा, रोहिणी शर्मा, श्री भामेश्वरी दुर्गा मंदिर के महंत सोनु शर्मा, सेना के प्रदेश सचिव कुलदीप दानी, गुरदीप सैनी,वरिष्ठ नेता गोपाल चोपड़ा (बब्बू), शहरी अध्यक्ष सुनील जलोटा, राजेश शर्मा, अवतार पम्मा, विनोद गुप्ता, हर्ष गर्ग, राजिंदर शर्मा, सुरेश गुप्ता, अशीष अग्रवाल, चरणजीत चन्ना पहलवान, सुरिंदर सिंह बाबा घुड़का, अश्वनी शर्मा, दीनबंधु पांडे, फगवाड़ा यूथ विंग अध्यक्ष जिम्मी करवल, यूथ उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, डैनी धीर, रुपेश धीर, रिंकु दुगगल, बब्बी गोस्वामी, गौरव वरमानी, ललन कुमार, बिट्टू भमरा, मुनीष कंडा, अमन काला, शिव कुमार, सतिंदर कुमार, विनय कौशल, इशांत सोनी, गोविंदा, मनोज टंडन, समाज सेवी राजिंदर करवल आदि मौजूद थे। समापन के बाद सेना अध्यक्ष दिनेश बांसल ने शहर निवासियों, शिवसेना कार्यकर्ताओं, समाजिक व धार्मिक संस्थाओं को प्रतिनिधियों का आभार जताया जिन्होंने यथासंभव सहयोग देकर समागम के सफल बनाया।