सतलुज दरिया में विसर्जित की श्रीगणेश की प्रतिमा
संवाद सहयोग, फगवाड़ा : गीता भवन माडल टाउन में जारी श्री गणेश महोत्सव का फिल्लौर के पास सत
संवाद सहयोग, फगवाड़ा : गीता भवन माडल टाउन में जारी श्री गणेश महोत्सव का फिल्लौर के पास सतलुज दरिया में विधिवत मूर्ति विसर्जन की रस्म के साथ शानदार समापन किया गया। इससे पूर्व सुबह मंदिर परिसर में पंडित नवनीत ज्योति ने गणेश का पूजन करवाया। गीता भवन मन्दिर स्त्री सभा द्वारा गणपति की महिमा का गुणगान किया गया। जिसके बाद गणपति जी की प्रतिमा की शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जो गुरु नानकपुरा, माडल टाऊन आदि से राष्ट्रीय राजमार्ग होती हुई फिल्लौर स्थित सतलुज दरिया के तट पर पहुंची। मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमा विसर्जन की रस्म जै मां शेरांवाली धार्मिक कमेटी के प्रधान शीतल कुमार कोहली के अलावा उनकी पत्नी ऊषा कोहली, भ्राता श्री सुशील कोहली, भाभी शुभ कोहली, बड़ी भाभी आशा रानी सब्बरवाल, देवेन्द्र भल्ला एवं रवि भल्ला ने संयुक्त तौर पर निभाई। गीता भवन माडल टाऊन मंदिर कमेटी के प्रधान श्री चितरंजन गौतम ने सहयोग के लिए शहर की सभी धार्मिक, समाजिक जत्थेबंदियों का धन्यवाद किया। मूर्ति विसर्जित करने के बाद मंदिर कमेटी की ओर से भंडारा लगाया गया। मौके पर बृज मोहन पुरी, पार्षद बलजिन्द्र सिंह ठेकेदार, प्रधान प्रवेश सूद, कर्मजीत सिंह संधू, राजकुमार कन्नौजिया, उप प्रधान सर्व नौजवान सभा, गुरदीप सिंह, पवन बावा, धर्म सिंह, कीमती लाल सोबती, जुगल किशोर नायब, परवीन मनचंदा, गगन नैय्यर, बलविन्द्र दत्त (पंकज), विनय पुरी, जय मां चिंतपूर्णी निष्काम सेवा सोसायटी के प्रधान देवेन्द्र जोशी, बलजीत राय रिक्का, मास्टर मदन, तरसेम अहीर, मनीष कन्नौजिया प्रधान पंजाब प्रदेश धार्मिक कमेटी, उप प्रधान कुलविन्द्र सिंह भाटिया, राजेश मरवाहा, सिकन्दर मरवाहा, मनजीत सिंह निच्चर, हरविन्द्र सिंह, लखवीर सिंह समरा, कुलदीप सिंह समरा, रविन्द्र गुलाटी, विजय सूद, चन्द्रमोहन हैप्पी, दीपक बग्गा, नरेन्द्र शर्मा, सरबजीत सिंह, सुमित शर्मा, मंगेश भल्ला, ऋतिक कन्नौजिया के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।