Move to Jagran APP

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल

थाना फत्तुढीगा में पडते बस स्टैड के नजदीक शनिवार की देर रात पैदल जा रहे वृद्ध व्यक्ति अज्ञात वहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की सहायता से 10

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:13 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना फत्तूढीगा में पड़ते बस स्टैंड के नजदीक शनिवार देर रात पैदल जा रहा बुजुर्ग अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से उसे फत्तूढीगा के सिविल अस्पताल पहुचाया गया। अस्पताल में बुजुर्ग की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में डयूटी डाक्टर परमिन्द्र सिंह ने उसे जालंधर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचाराधीन 65 वर्षीय बूटा सिंह निवासी फत्तूढीगा के बेटे ने बताया कि शनिवार की देर रात उसका पिता घर का सामान लेकर वापस लौट रहे थे। जब वह बस स्टैंड के नजदीक पहुचे तो पीछे से आते अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना की जानकारी थाना फत्तूढींगा की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.