वाहन की टक्कर से युवक घायल
थाना नडाला के मुख्य रोड पर पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बुरी तरह घायल हो गया। घायल अव्स्था में राहगीरों की सहायता से नजदीकी बेगोवाल के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहा डयूटी डाक्टन ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे कपूरथला के सिविल अस्पातल में रैफर कर दिया। जहा सिविल
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना नडाला के मुख्य रोड पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की सहायता से बेगोवाल के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डयूटी डाक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे कपूरथला के सिविल अस्पातल में रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल कपूरथला के डयूटी डाक्टर ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और ईलाज जारी है। अस्पताल में उपचाराधीन राकेश पुत्र किनू राम निवासी गांव नडाला के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि बीते दिन राकेश बेगोवाल में काम करने के लिए गया था। जब वह काम खत्म करके घर लौट रहा था तो रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बारे में थाना नडाला की पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।