दंपती पर हमला कर किया घायल
थाना सिटी में पड़ते अजीत नगर में मामूली विवाद के चलते पड़ोसी घर में घुस गए और मारपीट कर दंपती को घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 10:18 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 10:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी में पड़ते अजीत नगर में मामूली विवाद के चलते पड़ोसी घर में घुस गए और मारपीट कर दंपती को घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कमलेश कुमार निवासी अजीत नगर ने बताया कि उनका किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा है। मंगलवार को सुबह पड़ोसियों ने विवाद करना शुरू कर दिया और घर में घुस कर उनसे मारपीट की। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। डयूटी डाक्टर के मुताबिक मारपीट के कारण दंपती को गंभीर चोटें आई है। मामले संबंधी एमएलआर थाना सिटी पुलिस को भेज दी है।-नरेश कद।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें