तीन बच्चों की मां ने पंखे से फंदा लगाया, मौत
संवाद सहयोगी फगवाड़ा फगवाड़ा के पटेल नगर इलाके में रहने वाली तीन बच्चों की मां ने संदि
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा के पटेल नगर इलाके में रहने वाली तीन बच्चों की मां ने संदिग्ध हालात में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गीता रानी पत्नी स्वर्गीय पुनीत कुमार वासी पटेल नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा के शवगृह में रखवा दिया है।
उधर मृतका के भाई राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन गीता को जिला होशियारपुर के गांव भागोवाल का रहने वाला धर्मेद्र सिंह उर्फ जोनी कथित तौर पर धमकियां देता था व परेशान करता था। इसी के चलते उसकी बहनने आत्महत्या की है। इसी को आधार बना पुलिस ने आरोपित धर्मेद्र सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयानों में राजेश कुमार पुत्र नानक चंद वासी गांव खंगूड़ा फगवाड़ा ने बताया कि उसकी छोटी बहन गीता रानी की शादी 1996 में राकेश कुमार वासी टांडा उड़मूड़ के साथ हुई थी। उसका एक लड़का नीरज कुमार भी है। 10 साल पहले उसकी बहन का राकेश कुमार से तलाक हो गया। इसके बाद वह पटेल नगर के रहने वाले पुनीत कुमार पुत्र चंद्र शेखर सिंह के साथ दूसरा विवाह कर लिया जिससे उसके दो बच्चे हैं। डेढ़ साल पहले पुनीत कुमार की मौत हो गई। इसके बाद उसकी बहन गीता की जान पहचान धर्मेद्र सिंह उर्फ जोनी पुत्र बलबीर सिंह वासी गांव भागोवाल जिला होशियारपुर के साथ हो गई। धर्मेद्र सिंह अपने आपको तलाकशुदा बताता था जबकि उसका तलाक नहीं हुआ था। राजेश ने आरोप लगाया कि धर्मेद्र सिंह उसकी बहन को बार बार शादी के लिए मजबूर करता था, जबकि गीता शादी इंकार कर रही थी। इसी को लेकर धर्मेद्र सिंह गीता को परेशान करने लगा और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकियां तक देने लगा। राजेश ने आरोप लगाया कि गीता ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।