डॉक्टर राजन आइ केयर में 62 मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन
संवाद सहयोगी फगवाड़ा : हरी सिंह नलूआ यूथ क्लब एवं ग्लोबल टच चैरिटी यूके द्वारा डॉ. राजन आई के
संवाद सहयोगी फगवाड़ा : हरी सिंह नलूआ यूथ क्लब एवं ग्लोबल टच चैरिटी यूके द्वारा डॉ. राजन आई केयर के सहयोग से लगाए गए आंखों के नि:शुल्क चेकअप व आपरेशन कैंप के दौरान चुने गए 62 मरीजों की आंखों के सफल आप्रेशन डॉ. राजन आई केयर हरगोबिंद नगर में किया गए। इस दौरान डॉ. एस राजन ने बताया कि कैंप में कुल 570 मरीजों की आंखों का चेकअप कर 210 मरीजों को ऐनक बांटी गई थीं। जिन 62 मरीजों को आपरेशन के लिए चुना गया था उनकी आंखों में आपरेशन के द्वारा लेंस डाले गए हैं। उन्होंने मरीजों को आपरेशन के बाद बरती जाने वाली सावधानियों बारे भी बताया। इस दौरान क्लब के प्रधान रणवीर सिंह ने मरीजों की आंखों के सफल आपरेशन के प्रति संतोष प्रकट करते हुए डॉ. राजन का आभार जताया तथा विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखेंगे। इस अवसर पर बलिहार सिंह रामेवाल व सुखदेव सिंह यूके भी उपस्थित थे।