कीर्तन दरबार 14 को, तैयारियों पर की चर्चा
श्री गुरु हरियारे साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित व नानकशाही कलंडर के अनुसार खालसा पंथ का नया साल 550 संगत जो 14 मार्च को चेत्र की संग्राद वाले दिन आरंभ हो रहा है। इसी ही खुशी में गुरु राम दास सेवा सोसायटी की ओर से महान कीर्तन दरबार स्टेट गुरुद्वारा साहिब कपूरथला में 14 मार्च को शाम 7 बजे करवाने का फैसला किया गया इस कीर्तन दरबार की तैयारियों
संवाद सहयोगी, कपूरथला : श्री गुरु हरि राय साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित व नानकशाही कैलेंडर के अनुसार खालसा पंथ का नया साल 14 मार्च को चेत्र की संक्रांति वाले दिन आरंभ हो रहा है। इस खुशी के अवसर पर गुरु राम दास सेवा सोसायटी की ओर से महान कीर्तन दरबार स्टेट गुरुद्वारा साहिब कपूरथला में 14 मार्च को शाम सात बजे करवाने का फैसला किया गया। इस कीर्तन दरबार की तैयारियों के लिए बैठक सोसायटी के प्रधान प्रितपाल ¨सह सोनू के नेतृत्व में हुई जिसमें सभी सोसायटी के अधिकारी व मेंबर शामिल हुए। प्रधान प्रितपाल ¨सह सोनू, मीडिया इंचार्ज हरजीत ¨सह भाटिया ने बताया कि 14 मार्च शाम को स्टेट गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक जत्थेबंदियों व शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग के साथ महान कीर्तन दरबार करवाया जाएगा। इसमें लुधियाना से भाई गुरविन्द्र ¨सह, भाई सिमरनजीत ¨सह, गुरु नानक निष्काम कीर्तन सभा के भाई वरियाम ¨सह कपूर गुरबाणी कीर्तन कर संगतों को निहाल करेगें। प्रधान प्रितपाल ¨सह सोनू व मीडिया इंचार्ज हरजीत ¨सह भाटिया ने कहा कि गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित विभिन्न विशेष समागम धर्म प्रचार को मुख्य रख कर करवाए जाएंगे।