सड़क हादसों में चार व्यक्ति घायल
कपूरथला में पडती वडाला चौकी में एक कार व बाइक की टक्कर में एक घायल होने का समाचार मिला है।प्राप्त जानकारी अनुसार बलविन्द्र सिंह पुत्र दर्शन निवासी पतड खुर्द के परिवारिक मैबरों ने बताया कि वह गिला गांव से वापिस किसी रिशतेदार को मिल कर बाइक पर सवार होकर आ रहा था तो जब वह वडाला फाटक के नजदीक बने फलाईओवर पर पहुचे तो कपूरथला की ओर से
संवाद सहयोगी, कपूरथला : वडाला चौकी में कार व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल बलविंद्र सिंह निवासी पतड़ खुर्द के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह गिला गांव से किसी रिश्तेदार को मिल कर बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। वडाला फाटक के नजदीक बने फ्लाईओवर पर कपूरथला की ओर से जालंधर की ओर जा रही आल्टो कार का संतुलन बिगड़ने से कार पलट कर बाइक के साथ जा टकराई। हादसे में बलविंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वडाला चौकी के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि कार चालक करन कुमार निवासी जालंधर को काबू करके कार को कब्जे में ले लिया गया है।
इसी तरह थाना सुल्तानपुर के पास एक्टिवा सवार मां-बेटी की सामने आ रही तेज रफ्तार एक्टिवा के साथ टक्कर हो गई। हादसे में सुखविन्द्र कौर, कोमलजीत कौर व कुंदन सिंह निवासी गांव रामवाला, सुल्तानपुर घायल हो गए। कुंदन सिंह ने बताया कि वह सामान खरीदने के लिए सुल्तानपुर लोधी आया था। जब वह घर लौट रहे थे तो सामने से आ रही एक एक्टिवा सवार ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की सहायता से सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सिविल अस्पताल कपूरथला रैफर कर दिया।