बंद घर से सोने के आभूषण व 20 हजार कैश ले उड़े चोर
गांव मियाणी भगूपुरिया में अज्ञात चोरों ने एक घर में दाखिल होकर लाखों रुपए के गहने व 20 हजार की नगदी चोरी कर फरार हो गए। थाना बेगोवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।थाना बेगोवाल पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत कौर पत्नी धन्ना ¨सह निवासी गांव मियाणी भगूपुरिया ने बताया कि वह बीते दिन वह अपनी सास के साथ
संवाद सहयोगी, कपूरथला : गांव मियाणी भगूपुरिया में चोरों ने एक घर में दाखिल होकर लाखों के गहने व 20 हजार की नकदी चोरी कर लिया। थाना बेगोवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना बेगोवाल पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत कौर पत्नी धन्ना ¨सह निवासी गांव मियाणी भगूपुरिया ने बताया कि वह बीते दिन अपनी सास के साथ गांव मकसूदपुर गई हुई थी। जब अगले दिन सुबह 8 बजे घर लौटे तो देखा उनके घर के ताले टूटे पड़े थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने उनके घर में दाखिल होकर सोने के गहने व 20 हजार की नगदी चुरा कर ले गए हैं। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी को भी घटना बाबत कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना बेगोवाल पुलिस ने जांच की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।