युवक पर हमला करने वालों पर केस
संवाद सूत्र फगवाड़ा गांव रानीपुर कंबोआ में खेतों में काम कर रहे एक नौजवान पर हमला कर
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 02:54 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 02:54 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : गांव रानीपुर कंबोआ में खेतों में काम कर रहे एक नौजवान पर हमला करने के मामले में थाना रावलपिंडी पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा नौजवानों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवतार सिंह पुत्र प्यारा सिंह वासी गांव रानीपुर कंबोआ ने पुलिस को बताया कि वे अपने खेतों में काम कर रहा था तो इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा नौजवानों ने उसे घेर कर उसकी मारपीट करके उसे घायल कर दिया। थाना रावलपिंडी पुलिस ने इस मामले में हरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह वासी गांव रानीपुर कंबोआ से अलावा एक दर्जन से ज्यादा नौजवानों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें