सऊदी अरब में फंसे लोगों को वापस लाएगी केंद्र सरकार : सांपला
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : सऊदी अरब में साइप्रस की कंस्ट्रक्शन कंपनी के बंद हुए प्रोजेक्ट के क
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : सऊदी अरब में साइप्रस की कंस्ट्रक्शन कंपनी के बंद हुए प्रोजेक्ट के कारण देश के तीन हजार से ज्यादा कामगार के फंस जाने के मामले को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से गंभीर है। मामला विदेश मंत्रालय से जुड़ा हुआ है। केंद्र सरकार इन्हें वहां से निकालने के लिए हर मदद करेगी। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने शनिवार को फगवाड़ा में कहीं। उन्होंने कहा कि विदेशों में जो भारतीय नागरिक क्राइम से नहीं जुड़ा हुआ है उसे वतन वापस लाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए देश व देश के लोग सर्वोपरि है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि इन तीनों राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने जनहित में शानदार काम किया है। इसी के चलते मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में 15-15 साल तक भाजपा की सरकार रही है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश व राजस्थान में तो कांग्रेस पूर्ण बहुमत भी हासिल नहीं कर पाई। सांपला ने कहा कि कांग्रेस ने इन तीनों राज्यों में लोगों को गुमराह कर वोट की राजनीति खेली है। लोगों से झूठ बोलकर वोट लिए हैं। राफेल सौदे को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का झूठ देश की जनता के सामने आ गया है। इसके लिए राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को सेना एवं देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। सांपला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी व नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व सदस्य अवतार सिंह मंड, पूर्व भाजपा प्रधान पंकज चावला, पार्षद ओम प्रकाश बिटटू, जिला भाजपा एससी मोर्चा के प्रधान चंद्रेश कौल, भाजपा नेता न¨रदर वरमानी भी उपस्थित थे।