मेडिकल कैंप में 200 मरीजों के आंखों की जांच
लायंज क्लब प्रिस 321 डी द्वारा बेगोवाल में आंखों का निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन गर्वनर एसके पुंज ने किया और क्लब के चेयरमैन फुम्मण सिंह प्रधान अवतार सिंह व क्लब सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। कैंप में थिद अस्पताल जालंधर के डाक्टरों ने 200 मरीजों का चैकअप कर लैंज डाले और दवाईयां बांटी तथा जरूरतमंद मरीजों का थिद
संवाद सहयोगी, कपूरथला : लायंस क्लब प्रिस 321 डी की ओर से बेगोवाल में आंखों का निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन गर्वनर एसके पुंज ने किया और क्लब के चेयरमैन फुम्मण सिंह, प्रधान अवतार सिंह व क्लब सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। कैंप में थिद अस्पताल जालंधर के डाक्टरों ने 200 मरीजों का चैकअप कर लेंस डाले और दवाइयां बांटी। जरूरतमंद मरीजों का थिद अस्पताल जालंधर में निशुल्क आप्रेशन किए जाएंगे। प्रधान अवतार सिंह ने एनआरआइ निर्मल सिंह का कैंप में सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुरमीत सिंह मक्कड़, हरदीप सिंह, पीएस चावला, लखविदर सिंह, निशान सिंह हुंदल के अलावा क्लब के सदस्यगण शामिल थे।