नोटबंदी की दूसरी वर्षगांठ पर मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
हलका भुलत्थ में कांग्रेस के हलका इंचार्ज रणजीत ¨सह राणा के नेतृत्व में एक विशेष मी¨टग हुई जिसमें हलका भुलत्थ के कांग्रेसी वर्करों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।
संवाद सहयोगी, नडाला :
हलका भुलत्थ में कांग्रेस के हलका इंचार्ज रणजीत ¨सह राणा के नेतृत्व में एक विशेष मी¨टग हुई, जिसमें हलका भुलत्थ के कांग्रेसी वर्करों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर मोदी की इस नीति को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के साथ भारत की अर्थव्यवस्था डगमगाने के साथ इसका खास बुरा प्रभाव हर वर्ग के लोगों पर पडा है, इसका खामियाजा 2019 लोक सभा चुनाव मोदी को भुगतना होगा। इस दौरान मोदी सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके जोधा ¨सह भकूवाल, जोरावर ¨सह, सोहण ¨सह भंमरा ढिलवा, कुलवंत ¨सह, निवास कूकु, प्रीतम ¨सह सीकरी, सटीफन काला, सेवा ¨सह लंबडदार, सुखदेव ¨सह रमीदी, निशान ¨सह, मनजीत ¨सह मंगी बोपाराये, अम¨रन्द्र ¨सह चीमा, गुरदेव ¨सह भगवानपुर, विजय कुमार हमीरा, अशोक जंजूया व अन्य उपस्थित थे।