जिला व सेशन जज ने गुरुनानक मिशन आश्रम के जांचे प्रबंध
•िाला और सैशल जज कपूरथला किशोर कुमार और ची़फ जूडीशियल मैजिस्ट्रेट कम सचिव •िाला कानूनी सेवाओं अथारटी कपूरथला अजीत पाल सिंह की टीम ने सपरोड़ में स्थित गुरू नानक मिश्न नेत्रहीन व वृद्ध आश्रम का दौरा किया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : जिला और सेशन जज किशोर कुमार और चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कम सचिव जिला कानूनी सेवा अथारटी, कपूरथला अजीत पाल सिंह की टीम ने बुधवार को फगवाड़ा के साथ सपरोड़ में स्थित गुरु नानक मिशन नेत्रहीन व वृद्ध आश्रम का दौरा किया। उन्होंने आश्रम में रहने वालों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया।
सेशन जज ने आश्रम के मैनेजर मुख्तियार सिंह को हिदायत की गई कि खाना पकाने वाली जगह की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और खाना ढक कर रखा जाए। आश्रम में रह रहे लोगों को साफ पीने वाला पानी मुहैया करवाना यकीनी बनाया जाए। इस दौरे दौरान आश्रम की रसोई, बाथरूम और शौचालय की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। मैनेजर की तरफ से दौरा करने वाले सदस्यों को बताया गया कि इस आश्रम में इस समय 40 नेत्रहीन बच्चे, 11 नेत्रहीन लड़कियां, 21 यतीम बच्चे, पांच दिव्यांग, सात बुजुर्ग और आठ महिला और 17 स्टाफ सदस्य समेत कुल 108 लोग इस आश्रम में रह रहे हैं। सेशन जज की और से आश्रम में रह रहे बच्चों और बुजुर्गो को पेश आते समस्या संबंधित जानकारी हासिल की गई और आश्रम में रह रहे बच्चे को समोसे और बिस्कुट भी वितरित किए गए।