घर से गहने व नकदी चोरी
फगवाड़ा के शहीद ऊधम सिंह नगर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 01:36 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 01:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा के शहीद ऊधम सिंह नगर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरी की जानकारी सतनामपुरा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार चरणजीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह वासी शहीद ऊधम सिंह नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन कमलजीत कौर उसके घर आई हुई थी। इस दौरान अज्ञात आरोपित उसके बहन का 10 तोले सोने के आभूषण और करीब 1 लाख रुपये की नगदी व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें