गोमाता की सेवा और रक्षा करना जरूरी : विहिप
विश्व हिदू परिषद ंजाब प्रदेश के संगठन मंत्री विजय पाल ने गोबिंद गोधाम गोशाला का निरीक्षण किया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : विश्व हिदू परिषद (विहिप) पंजाब प्रदेश के संगठन मंत्री विजय पाल, विहिप पंजाब प्रदेश के सहमंत्री प्रदीप मिश्रा, विहिप पंजाब प्रदेश के कोषाध्यक्ष सुभाष ने गोबिद गोधाम गोशाला का दौरा किया। इस दौरान विजय पाल ने गो पूजन किया तथा गाय को गुड़ और चारा खिलाया। उन्होंने गोशाला कमेटी के साथ बैठक की। गोशाला के अध्यक्ष नरेश पंडित ने विजय पाल, प्रदीप मिश्रा, सुभाष का स्वागत किया।
विश्व हिदू परिषद(विहिप)पंजाब प्रदेश के संगठन मंत्री विजय पाल ने कहा कि गाय श्रद्धा का विषय है गाय की उपयोगिता पैसों से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रभूदत्त ब्रह्मचारी जी महाराज ने गाय की रक्षा के लिए भूख हड़ताल प्रारंभ किया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने 350 वर्ष पहले गो माता की रक्षा के लिए तलवार उठाई थी। गाय की रक्षा का विचार शुरू से ही हिदू समाज की गहराई में था। इसीलिए भारत में गोपाष्टमी को गाय के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गाय के प्रति आध्यात्मिक व भावनात्मक भाव सदैव होना चाहिए। गाय को केवल आर्थिक दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। विजय पाल ने कहा कि जन्म देने वाली माता पालन-पोषण करती है लेकिन गाय को माता कहकर सर्वाधिक सम्मान हिदू समाज ने दिया है। उन्होंने कहा कि गोमाता का मूत्र व गोबर सोने की खदान है। हम सब लोगों को गौमाता को कैसे सम्मान मिले, उनकी कैसे सेवा हो इस पर मंथन करना होगा।केवल दूध प्राप्त करने वाली मानसिकता हमारी न रहे इसके लिए चितन करना होगा। गो रक्षा के लिए संपूर्ण हिदू समाज को एकजुट होना पड़ेगा। विहिप पंजाब प्रदेश के सहमंत्री प्रदीप मिश्रा ने कहा कि विश्व हिदू परिषद की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी को 29-30 अगस्त 1964 को हुई थी, जिसमें सभी जाति पंथ भाषा से ऊपर उठकर हिदू के नाते संपूर्ण हिदू समाज एकजुट हुआ था। इस मौके पर गोबिद गोधाम गोशाला के अध्यक्ष नरेश पंडित विश्व हिदू परिषद प्रदेश नेता संजीव बजाज जिला मंत्री राजू सूद, संदीप अग्रवाल आदि उपस्थित थे।