550वें प्रकाश पर्व का हुआ आगाज, रबाबी सिहों के इलाही कीर्तन से सराबोर नानक नगरी
गुरु श्री नानकदेव की 550वें प्रकाश पर्व उत्सव का नानक की नगरी सुल्तानपुर लोधी में आगाज हो गया है। इसका आगाज रबाबी सिंहों के इलाही कीर्तन से हुआ।
कपूरथला, [हरनेक सिंह जैनपुरी]। सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में इलाही कीर्तन से गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व का आगाज हो गया। राज्य की विभिन्न अकादमियोंं व गुरमति संस्थानों के 550 रबाब ङ्क्षसहों ने पहली बार एक साथ एक स्वर में रबाब (वाद्य यंत्र)की तरंगें छेड़ अनोखी छटा बिखेरी और नानक की नगरी को इलाही कीर्तन से सराबोर कर दिया।
पहली बार एक साथ 550 रबाबों की तरंगों ने बिखेरी अनोखी छटा
इससे पहले सुल्तानपुर लोधी से 13 किलोमीटर दूर स्थित गुरुद्वारा रबाबसर साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा श्री रबाबसर साहिब वह ऐतिहासिक स्थान है, जहां भाई मरदाना जी श्री गुरु नानक देव जी के आदेश अनुसार भाई फिरंदा जी के पास रबाब लेने गए थे। नगर कीर्तन के साथ 550 रबाबी सिंह अलग-अलग गुरमति संगीत अकादमिक के विद्यार्थियों के साथ गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचे।
गुरुद्वारा रबाबसर साहिब से निकले नगर कीर्तन में उमड़ी संगत
नगर कीर्तन में गुरुशब्द नाद केंद्र चंडीगढ़, फतेहगढ़ पंजतूर, लुधियाना, बठिंडा, हरीकेपत्तन, फगवाड़ा, संत बाबा सुच्चा ङ्सिंह गुरमति संगीत अकादमी जंडियाला गुरु व अकाल अकादमी बडू साहिब के विद्यार्थी शामिल हुए। हाथों में रबाब व अन्य तंती साज (संगीत यंत्र) के साथ खालसाई वस्त्र पहने विद्यार्थी नगर कीर्तन में आलौकिक छटा बिखेर रहे थे। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचने पर रबाबी कीर्तिनयों ने भाई मरदाना दीवान हाल में तंती साजों से विभिन्न रागों पर कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
-----
खालसाई परंपरा के अनुसार हुई प्रकाश पर्व की शुरुआत : बीबी जागीर कौर
गत को संबोधित करते हुए शिरोमणि कमेटी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहा कि समूह संगत की ओर से खालसाई परंपरा के साथ प्रकाश पर्व मनाने की शुरुआत हो चुकी है। 550 वें प्रकाशोत्सव समारोहों के तहत 550 रबाबी का अलौकिक नगर कीर्तन मौजूदा कीर्तन करने वालों को गुरमति के रिवायती साजों के साथ कीर्तन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी रिवायतें मौलिक है, जिन्हें प्रचार करना प्रत्येक सिख की पहल होनी चाहिए है।
--------------
ऐतिहासिक नगर कीर्तन से प्रेरणा लेगी युवा पीढ़ी : रूप सिंह
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि 550वें प्रकाशोत्सव पर निकले ऐतिहासिक नगर कीर्तन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी अपने विरसे से जुड़ेगी। उन्होंने कहा कि विश्व में अनेक धार्मिक रहबर हुए है, परंतु विश्व रहबर होने का रुतबा सिर्फ श्री गुरु नानक देव जी को ही हासिल हुआ। गुरुनानक देव जी ने अपनी चार उदासियों में अलग-अलग देशों, महादीपों तक जाकर एकता का संदेश दिया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढें: Bigg Boss के घर में अब मचेगा घमासान, शहनाज की दुश्मन हिमांशी करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
यह भी पढ़ें: सिद्घू पर गर्माई सियासत, भाजपा में लौटने व अमित शाह से भेंट की कयासबाजी से बढ़ी हलचल