Move to Jagran APP

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका : खरबंदा

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में वेबिनार करवाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 10:09 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 10:09 PM (IST)
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका : खरबंदा
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका : खरबंदा

संवाद सहयोगी, कपूरथला : पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में 200 से अधिक पंजाब के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। मुख्यातिथि के तौर पर विशेष सचिव डायरेक्टर खेल व युवक सेवाएं विभाग पंजाब डीपीएस खरबंदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं का सहयोग बेहद जरूरी है। कोरोना काल में 13 हजार यूथ क्लबों के सदस्यों ने जिला प्रशासकीय विभागों के साथ मिलकर समाज सेवा के हित में काम किया है।

loksabha election banner

साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डा. नीलिमा जेरथ ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी जी को वर्तमान समय का पैगंबर भी कहा जाता है। उनके द्वारा विज्ञान और धर्म के बीच पाई जाती खाई को भरने के लिए एक ब्रिज बनाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि देश की कुल जनसंख्या में बहुत बड़ा हिस्सा नौजवानों का है। इसलिए देश के विकास व उन्नति के लिए नौजवान वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है और देश का भविष्य नौजवानों के हाथ में है। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी नौजवानों को विज्ञान और खोजों की ओर उत्साहित करना ही शुरू से ही प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि देश का देश का भविष्य आगे कैसे होगा यह सिर्फ नौजवान ही तय कर सकते है।

इस मौके पंजाबी यूनीवर्सिटी पटियाला के खेल विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डा. परमवीर सिंह ने कहा कि युवाओं के पास ही ऐसी शक्ति है जिसके विकास कार्यों को पूर्ण किया जा सकता है। नेताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि युवा शक्ति को सही और योग्य मौके दिलाने का प्रयास करें। विकास, शिक्षा और शांति के लिए नौजवान वर्ग से बहुत उम्मीदें है। इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते साइंस सिटी के डायरेक्टर डा. राजेश ग्रोवर ने कहा कि देश के आर्थिक विकास व उन्नति के लिए युवा एक कुंजी है। युवा देश को सफल व खुशहाल बना सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.