माता-पिता के साथ घूमने जाती हूं कहकर निकली NRI पत्नी पहुंची अमेरिका
एनआरआई पत्नी ने दस्तावेज हथिया कर अपनी दो बेटियों समेत वापस अमेरिका चले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
By Edited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 01:33 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 03:18 PM (IST)
जेएनएन, सुल्तानपुर लोधी। एनआरआई पत्नी ने कथित तौर पर जरूरी दस्तावेज हथिया कर अपने पति को भारत में छोड़ कर बिना उसे बताए अपनी दो बेटियों समेत वापस अमरीका चले जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार मुहल्ला सूदां निवासी वरुण कंबोज ने पुलिस थाना सुल्तानपुर लोधी में दर्ज करवाई प्राथमिकी में बताया कि उसकी पत्नी जोकि उसके साथ अमेरिका के शहर कैलीफोर्निया में रहती है, उसका पासपोर्ट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज धोखे से हथिया कर चली गई।
पुलिस को दी शिकायत में वरुण ने बताया कि वह गत 25 मार्च को अपने ससुराल परिवार के साथ अमेरिका से भारत आया था। 27 मार्च को भारत पहुंचने के बाद अपने परिवार के साथ रोज घूमने जाता था। उसने बताया कि 7 मई को उनकी अमेरिका की वापसी थी। लेकिन उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई और वे वापस न जा सके। इसके बाद उसकी पत्नी ईशा ने कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ घूमने जाना चाहती है और वह उनके साथ चली गई। उसने बताया कि उसकी पत्नी सुल्तानपुर लोधी से जाते हुए उसका पासपोर्ट, अमेरिका का ड्राइविंग लाइसेंस, वहां का सोशल सुरक्षा कार्ड, परमानेंट रेजीडेंट कार्ड और उसका बैंक कार्ड ले गई है।
वरूण ने बताया कि अब उसकी पत्नी अपने माता पिता के साथ वापस अमेरिका लौट गई है और बच्चों को भी साथ ले गई है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए अपना पासपोर्ट तथा अन्य दस्तावेज वापस दिलवाने तथा उसकी पत्नी ईशा कंबोज के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें