हरविदर युवा कांग्रेस लखण के पड्डा का अध्यक्ष नियुक्त
हलका भुलत्थ के कांग्रेस इंचार्ज रणजीत सिंह राणा ने हरविदर सिंह पड्डा को युवा कांग्रेस गांव लखण के पड्डा का अध्यक्ष नियुक्त किया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : हलका भुलत्थ के कांग्रेस इंचार्ज रणजीत सिंह राणा और युवा कांग्रेस भुलत्थ के अध्यक्ष एडवोकेट हरसिमरन सिंह घुम्मन ने हरविदर सिंह पड्डा को युवा कांग्रेस गांव लखण के पड्डा का अध्यक्ष नियुक्त किया। हरविदर सिंह पड्डा ने कहा कि वह सीनियर लीडरशिप की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। गांव के युवाओं को वार्ड स्तर पर कांग्रेस में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार जीत सिंह रामगढ़, दलविदर सिंह कंग महासचिव, अमृतपाल सिंह पन्नू सदस्य पंचायत दाउदपुर, अरविदर सिंह पड्डा, धर्मवीर सिंह, पाला, हरप्रीत सिंह हैप्पी, निक्का, नामा, नमिदर पड्डा, जतिदर सिंह, जसकरन सिंह, दीपक सहगल आदि उपस्थित थे।