गुरदासपुर की टीम ने जीती आवरऑल ट्रॉफी
गुरु नानक देव स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : गुरु नानक देव स्टेडियम में पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित 65वीं राज्य स्तरीय सर्कल स्टाइल कबड्डी-19 आयुवर्ग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। समारोह में नगर कौंसिल के प्रधान अशोक मोगला मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। जबकि उप जिला शिक्षा अधिकारी बिक्रमजीत सिंह विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए। मुकाबलों में गुरदासपुर की टीम ने 19 के मुकाबले 38 प्वाइंट हासिल कर फाइनल मुकाबला जीत कर चैंपियनशिप जीती। तरनतारन की टीम दूसरे, संगरूर की टीम तीसरे तथा होशियारपुर की टीम चौथे स्थान पर रही। विजेता रहे खिलाड़ियों को उप जिला शिक्षा अधिकारी बिक्रमजीत सिंह थिद, सुखविदर सिंह, प्रिसिपल बलदेव राज वधवा, स्टेट अवार्डी लखपत राय प्रभाकर ने पुरस्कृत किया।
समारोह के दौरान नगर कौंसिल के प्रधान अशोक मोगला को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रिसिपल बलदेव राज वधवा ने बताया कि आठ दिसंबर से गुरु नानक देव स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय -19 लड़कियों के कबड्डी मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के सभी राज्यों से 350 के करीब छात्राएं भाग लेंगी। मैच के दौरान इंदरजीत सिंह पड्ढा तथा गुरदेव सिंह मिड्ढा ने कामेंट्री की। बेस्ट रेडर का खिताब खिलाड़ी अरबल को दिया गया, जबकि अर्शदीप सिंह को बेस्ट स्टापर का खिताब दिया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों सुखविदर सिंह खस्सण, प्रि. सुखबीर सिंह, इंदरजीत सिंह, गुरचरण सिंह, भजन सिंह, राजेश सूद एवं योगेश कुमार के अलावा पार्षद संतोख सिंह, नरिदर सिंह पन्नु, सुखवंत सिंह, संतोख सिंह सफरी, रोशन खैड़ा, सुनील दत्त व अन्य मौजूद थे।