तेल कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाए सरकार
आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला के सदस्यों ने केंद्र सरकार से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग की है।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला के जिला चेयरमैन धनपाल सिंह गाधी, जिला प्रधान चंद्रशेखर खुल्लर तथा जिला महासचिव रमन नेहरा ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों की ओर से मनमाने तरीके से कीमतें बढ़ाना भी भ्रष्टाचार है। कंपनियों की इस लूट को रोकना केन्द्र का दायित्व है। वह मोदी सरकार से माग करते हैं कि तेल कंपनियों की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए। साथ ही कोरोना काल में जो ड्यूटी सरकारी तौर पर पेट्रोल पदार्थो पर सरकार ने लगाई है उसे वापस लेकर जनता को राहत दी जाए। रमन नेहरा ने कैप्टन अमरिदर सिंह सरकार से भी अपील कर कहा कि प्रदेश का कर कम करके पेट्रोल-डीजल के मूल्य कम किये जाए। यदि प्रदेश सरकार रेट कम करेगी तो केंद्र पर भी एक्साईज ड्यूटी कम करने का दबाव बनेगा। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार बढ़े हुए पेट्रोल व डीजल के दामों को तुंरत प्रभाव से वापस ले। इस अवसर पर जिला उप प्रधान सरबजीत सिंह मिट्ठू, संजीव सूरी, अश्वनी बघानिया, दिनेश शर्मा, केके शर्मा, अमरजीत सिंह बसूटा, एसके अग्रवाल उपस्थित थे।