बाबा नानक के फलसफे से दिशा ले कौम
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख कौम के नाम संदेश देते हुए पंथ के मौजूदा हालातों विश्व सरोकारों व विश्व प्रसंग में सिख फलसफे की अहमियत को उभारते हुए श्री गुरु नानक देव जी के फलसफे से कौम का दिशा लेने का आह्वान किया।
हरनेक सिंह जैनपुरी, सुल्तानपुर लोधी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी के मंच से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख कौम के नाम संदेश देते हुए पंथ के मौजूदा हालातों, विश्व सरोकारों व विश्व प्रसंग में सिख फलसफे की अहमियत को उभारते हुए श्री गुरु नानक देव जी के फलसफे से कौम का दिशा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, आज मनुष्य के जीवन में विकास की जगह विनाश शुरू होता जा रहा है। कुदरत का बिगड़ता संतुलन, व्यापारिक जंग, सभ्याचार का दमन, विश्व आर्थिक मंदी जैसे हालात मनुष्य के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने पंजाबियों में मां बोली के प्रति रूझान के बारे में भी चिता प्रकट की। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के मुखी बाबा हरनाम सिंह खालसा, शिरोमणि बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलबीर सिंह, बाबा निहाल सिंह हरियां बेला, बाबा सेवा सिंह कारसेवा खडूर साहिब, भाई बलजिदर सिंह राड़ा साहिब, महंत श्री रघुमनी उदासीन आदि ने भी श्री गुरु नानक देव जी के जीवन व शिक्षाओं संबंधी इस अवसर पर अपने विचार पेश किए। एसजीपीसी की ओर से इस अवसर पर हस्तियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई सतिदरबीर सिंह व भाई राय सिंह के जत्थों ने श्री गुरु नानक देव जी के पावन बाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। पंथ प्रसिद्ध कथावाचक भाई पिदरपाल सिंह ने भी संगत के साथ गुरमति विचारों की सांझ पाई। इस मौके पर बाबा सुबेग सिंह, बाबा गुरनाम सिंह, बाबा दलजीत सिंह शिकागो, बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले, बाबा अवतार सिंह सूर सिंह, बाबा मेजर सिंह, बाबा जगजीत सिंह साहिब, बाबा बुद्ध सिंह, भाई सुखदेव सिंह दमदमी टकसाल व अन्य उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री बादल व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोतसव मौके इतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब माथा टेका व अरदास की। उन्होंने कड़ाह प्रसाद की देग भी बांटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक होकर श्रद्धा प्रगट की। प्रकाश सिंह बादल, अशोक गहलोत को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेअी की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।