Move to Jagran APP

हाईवे और मुख्य सड़कों पर किसानों का धरना, यात्री परेशान

सोमवार को जिले में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM (IST)
हाईवे और मुख्य सड़कों पर किसानों का धरना, यात्री परेशान
हाईवे और मुख्य सड़कों पर किसानों का धरना, यात्री परेशान

जागरण टीम, कपूरथला : सोमवार को जिले में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह छह बजे से किसान जत्थेबंदी के सदस्य मुख्य मार्गों पर मोर्चे पर डट गए थे जिसके चलते दिल्ली अमृतसर हाईवे मुकम्मल तौर पर जाम रहा। ढिलवां में ब्यास पुल के पास और हमीरा में मिल के सामने किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

loksabha election banner

उधर, कपूरथला के अलावा सुल्तानपुर लोधी, आरसीएफ, भुलत्थ, ढिलवा, सुभानपुर, नडाला, फत्तूढीगा, टिब्बा, तलवंडी चौधरिया, बेगोवाल आदि में भी सोमवार को बाजार बंद रहे। कपूरथला के डीसी चौक में किसान संगठनों की तरफ से धरना दिया गया। आरसीएफ में हंसपाल ट्रेडर के पास सुल्तानपुर लोधी हाईवे पर हरप्रीत सिंह मिट्ठा की अगुआई में किसानों ने केंद्र सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने में दविदर सिंह हंसपाल, राणा सैदोवाल, जगदीप सिंह वंझ, परविदर सैदोवाल, अवतार सिंह सैदोवाल, रौशन खैड़ा, बूटा गोसल, मलकीत भंडाल, गुरदीप सिंह मिट्ठा, मनप्रीत सिंह, वरिदर धंम, सोनू ऊच्चा एवं रशपाल सिंह भाणोलंगा कबड्डी क्लब के सदस्यों के अलावा सैकड़ों किसान मौजूद थे। उधर, आरसीएफ गेट नंबर दो पर सड़क को ब्लाक करके प्रदशर्न किया गया। धरने को जियूण सिंह बब्बू भुलाणा, राजविदर सिंह, बलकार सिंह तोगावाल, बलविदर सिंह अमरीक नगर, सुखविदर भुलाणा, सर्वजीत सिंह, अमरीक सिंह आदि ने संबोधित किया गया।

वही पाजिया अड्डे पर गांव दुर्गापुर, पाजिया व मैरीपुर के किसानों की धरना देकर रोष जताया। दिल्ली-अमृतसर मुख्य मार्ग ढिलवां में किरती किसान यूनियन व ग्रामीण मजदूर यूनियन और यूथ विग किरती किसान ने चक्का जाम किया गया। मौके पर किरती किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह भुल्लर, जिला सचिव तरसेमल सिंह, ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब के प्रदेश नेता निर्मल सिंह शेरपुर सधा व जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ज्वालापुर आदि मौजूद रहे।

किसानों ने अमृतसर चुंगी पर भी धरना दिया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उधर, संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (कादिया) के जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह लिटटा ने किसानों सहित जीटी रोड हमीरा पर जगतजीत मिल के सामने धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (कादिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरमीत सिंह व किसान, मजदूर, व्यापारी के अलावा सभी वर्गो के लोग भारत बंद को धरने में शामिल हुए। सुभानपुर में बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रही। वहीं क्षेत्र के सभी संस्थान बंद रहे।

किसानों ने डीसी चौक पर चक्का जाम करके केंद्र सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने किसानों का समर्थन करते हुए दुकानें बंद रखा। शहर के अलग-अलग बाजारों में दिन भर सन्नाटा छाया रहा। मौके पर कुलवंत सिंह जोशन, नरबीर सिंह छाबड़ा, हरसिमरन सिंह जज, मलकीत सिंह विर्क, कर्मबीर सिंह चंदी, हरप्रीत सिंह हैपी आदि उपस्थित थे।

बस स्टैंड पर दिखा सन्नाटा

कपूरथला स्थित बस स्टैंड पर सोमवार को सन्नाटा था। किसानों के प्रदर्शन के चलते दिन भर सरकारी और निजी बसें बंद रही जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.