ग्रीन एनवायरनमेंट ने दिया जरूरतमंदों को राशन
एनवायरनमेंट संस्था के अध्यक्ष अकाशदीप की अध्यक्षता में समाजिक कार्यो की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज एक जरूरतमंद परिवार को घरेलू राशन दिया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : ग्रीन एनवायरनमेंट संस्था के अध्यक्ष अकाशदीप की अध्यक्षता में समाजिक कार्यो की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज एक जरूरतमंद परिवार को घरेलू राशन दिया। इस मौके अध्यक्ष अकाशदीप ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बेशक वातावरण की सुरक्षा के लिए प्रोजेक्ट करना है ,पर समाजिक भलाई से भी संस्था कभी पीछे नही हटेगी। आज एक परिवार को राशन दिया गया है। अगर आगे भी कोई परिवार किसी की नजर में आता है तो उनकी संस्था से संर्पक कर सकता है। उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि नर सेवा को भी सबसे उत्तम माना गया है तथा इसको नारायण सेवा के तुल्य दर्जा दिया गया है। इस मौके पर संस्था के नवदीप शर्मा ,साहिल मेहरा ,जतिंदर बंगड़, नवरुप,रोहित गुलाटी,अतुल शर्मा,प्रेम बिंद्रा,संजय बेदी,भविष्य,बलजीत सिंह,जसवंत सिंह,अमनदीप,कैविन सिंह,आकाश जैन,प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।